Monday, December 25, 2023
Una News: युवती ने जीजा पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
ऊना। महिला थाना ऊना में क्षेत्र की एक युवती ने अपने जीजा पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 19 साल की युवती ने बताया कि इसकी माता का निधन साल 2021 में सड़क हादसे में हो गया था। इसके बाद इसकी चचेरी बहन और उसके पति ने इसकी माता की मौत के हादसे से जुड़े हुए मुआवजा दिलाने में उनकी सहायता की। युवती ने बताया कि आरोपी ने पहले तो मुआवजा राशि को हड़प लिया और इसका केस पंजाब में चल रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि बीते 16 अगस्त को आरोपी उसे यह बोलकर घर ले आया कि वह उसे मुआवजा राशि दिलाने के लिए लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसके जीजा ने गाड़ी में इसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। युवती ने कहा कि इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई। चार माह बाद युवती ने जीजा के खिलाफ शिकायत करने का फैसला लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment