30 दिसंबर 2023 को आनी मे वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर
के 19 मेधावियों को टैब मिले।इसमें जमा दो के नितिन ठाकुर, निहिल ठाकुर, इशिता कश्यप और आर्यन ठाकुर को सत्र 2021-22 के टैब मिले। इसके अलावा दसवीं कक्षा के कृतिका, निधि डमालू, प्रशांत ठाकुर, रजत ठाकुर, सेजल, सुर्यांश, नूतन शर्मा, एंजेल, महक, सक्षम, मुकुल, सुजल, आदित्य और मोहित ठाकुर को टैब मिले। बता दे ये सभी छात्र विद्यालय से जमा दो (साइंस) की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर और चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने इसका श्रेय विद्यालय की जुझारू टीम को दिया है। उहोंने बताया कि विद्यालय के स्टाफ मेंबर पूरी शिद्दत और लगन के साथ अपना कार्य करते हैं। आगामी सत्र में यहाँ कला संकाय की कक्षाएं भी शुरू होगी। चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इस विद्यालय में कला संकाय का उद्देश्य देश को प्रशासनिक अधिकारी देना रहेगा। जिसके विद्यालय ने पहले ही रूपरेखा तैयार कर ली है!
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.