शिक्षा खंड सैंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में बुधवार 20 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव का आयोजन किया जाएगा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 19, 2023

    शिक्षा खंड सैंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में बुधवार 20 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव का आयोजन किया जाएगा

     

    रैला स्कूल में आज होगा सालाना जलसा

    -सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर होंगे मुख्यातिथि।

    सैंज :-

     शिक्षा खंड सैंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैला में बुधवार 20 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वार्षिक उत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे वहीं विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने बताया कि वार्षिक उत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है जिसमें विद्यार्थियों के सभी अभिभावक व स्थानीय ग्रामीण शिरकत करेंगे। ऊधर स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने शिक्षा खंड सैंज के सभी स्कूल प्रमुखों तथा अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आवाहन किया है।

    No comments:

    Post a Comment