Tuesday, December 12, 2023
जालंधर के लद्देवाली फाटक पर बना फ्लाईओवर ट्रायल के लिए आम जनता के लिए हुआ चालू।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित चोगीट्टी चौक के नजदीक लद्देवाली फाटक पर 23.5 करोड़ की लागत से तैयार किए गए चार सौ पच्चास मीटर लंबा फ्लाईओवर बन कर तैयार हो गया है। जालंधर सेंट्रल हलके के एम एल ए (MLA) रमन अरोड़ा, अधिकारी व आम आदमी पार्टी के नेता फ्लाईओवर का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस मौके जालंधर सेंट्रल हलके के एम एल ए (MLA) रमन अरोड़ा ने बताया कि हर रोज कुछ घंटो के लिए आम जनता के लिए ये फ्लाईओवर ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। जालंधर सेंट्रल हलके के एम एल ए (MLA) रमन अरोड़ा ने बताया कि इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कुछ ही दिनों में माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किया जाएगा और कहा कि लद्देवाली फाटक पर तैयार फ्लाईओवर से तीस से अधिक कॉलोनियों के एक लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। फ्लाईओवर के दोनो तरफ 15 फुट की सर्विस रोड भी तैयार की जा रही है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment