Monday, December 4, 2023
Una News: तीन राज्यों में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से ऊना में जश्न
ऊना। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर जिला भाजपा ऊना के जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा नेता रामकुमार ने तीन राज्यों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाईकमान को बधाई दी है। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह है वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। अब यह तय हो गया है कि वर्ष 2024 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारी थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया।
हिमाचल की ही तरह इन दोनों राज्यों में भी कांग्रेस ने जनता से वही वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी वादाखिलाफी का जवाब देगी। इस मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, शाम मिन्हास, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, ऊना मंडल महामंत्री अशोक धीमान, धर्मेंद्र राणा, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी, उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप, सीमा दत्ता, इंदुबाला, ऊना मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेंद्र दहल, वरुण महन, कैप्टन चरण दास, अंतरिक्ष शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment