Tuesday, December 26, 2023
Home
ABD NEWS CHANNEL UNA
नशा मुक्त युवा की प्रतिबद्धता के साथ खड्ड में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गांव खड्ड में 72वें पं मोहन लाल दत्त फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
नशा मुक्त युवा की प्रतिबद्धता के साथ खड्ड में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गांव खड्ड में 72वें पं मोहन लाल दत्त फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
ABDNEWS(अंकुश शर्मा )ऊना, 26 दिसम्बर - वाईएफसी क्लब खड्ड द्वारा 5 दिवसीय पंडित मोहन लाल दत्त फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज गांव खड्ड में हुआ जिसका शुभारंभ समाजसेवी पूनम दत्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 71 वर्षों से होती आ रही है। इस प्रतियोगिता का सम्मापन हर वर्ष की भांति 30 दिसम्बर को होगा। उन्होंने बताया कि इस फुटबाल प्रतियोगिता में जिला ऊना से सीनियर वर्ग की 22 टीमों ने भाग लिया जबकि अंडर 15 में 4 टीमें तथा अंडर 10 में 4 टीमें भाग ले रही हैं। फुटबाल प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का पहला मैच लाएंस क्लब पंडोगा व फुटबाल क्लब अम्बोटा केे बीच खेला गया जिसमें फुटबाल क्लब अम्बोटा की टीम 2-1 से विजय रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच विजेता टीम को 51 हज़ार रूपये जबकि उप विजेता टीम को 41 हज़ार रूपये का नकद पुरस्का व ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तीसरा वह चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रूपये व ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। अंडर-15 की विजेता टीम को 11,000 रूपये उपविजेता टीम को 7,100 रूपये तथा अंडर-10 की विजेता टीम को 3,100 व 2,100 और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर प्रतियोगिता मंे शामिल सभी युवाओं व् प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई और युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रण लिया।
-0-
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment