अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / नई दिल्ली : जानकारी प्राप्त हुई है कि अब भारतीय पासपोर्ट धारक सिर्फ अपने पासपोर्ट से ही एक और देश में बिना वीजा के घूम सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ईरान की सरकार ने भारत को यह तोहफा दिया है। ईरान का मकसद अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देना है और दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना है। ईरान ने भारत समेत 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। अब भारतीय पासपोर्ट धारक के लोग बिना वीजा के ही ईरान जा सकेंगे। साथ ही भारतीय नागरिक ईरान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को जान सकेंगे। इसे लेकर ईरान के कल्चर हेरिटेज मंत्री इजातुल्ला जर्गामी ने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है। ईरान ने भारत के साथ कई देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही पश्चिमी सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र क्रोएशिया के लोगों को भी यह तोहफा मिला है जो नाटो और यूरोपीय संघ का मेंबर है। आपको बता दें कि इससे पहले थाईलैंड ने भी भारत के लिए फ्री वीजा की घोषणा की थी। थाईलैंड के पीएम त्रेता थाविसिन ने कहा था कि एक नवंबर से भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकेंगे। थाईलैंड ने भारत के साथ ताईवान को भी फ्री वीजा एंट्री की सुविधा दी है।
Friday, December 15, 2023
भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए बहुत बड़ी खुश खुशखबरी।

Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
New Delhi, Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.