Sunday, December 31, 2023
हिमाचल प्रदेश में पंजाब के जिला अमृतसर की युवती की हुई संदिग्ध मौत।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला अमृतसर की 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को दोस्त के साथ कुल्लू मनाली घूमने आई घूमने आई थी। युवती व उसके दोस्त ने भुंतर के पास पीपलागे में एक महीने के लिए कमरा किराये पर लिया था। उसके बाद वह कसोल घूमने चले गए। जब वह 28 दिसंबर को कसोल से पीपलागे में अपने किराए के कमरे में पहुंचे तो थोड़ी देर बाद युवती की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुल्लू रेफर कर दिया गया। लेकिन कुल्लू अस्पताल के डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज नेरचौक भेज दिया। जहां पर 29 दिसंबर देर शाम को उसकी मौत हो गई।
जानकारी देते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ल करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि युवती की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक युवती की पहचान अरुणप्रीत कौर पुत्री लखविंद्र सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।





No comments:
Post a Comment