पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 26, 2023

    पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / नई दिल्ली : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे। उन्होंने अपनी मां से लड़की ढूंढने का भी बोल दिया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान खुद शास्त्री ने यह बात बताई। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में एक पत्रकार ने सवाल किया कि आपकी शादी कब होगी, तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्कुराकर जवाब दिया कि शादी की चर्चा सुन-सुनकर हम बहुत पक गए हैं। अब हम खुद कहने लगे हैं कि माताजी बहू ढूंढ लो अब शादी जल्दी करेंगे, क्योंकि अब कुछ पत्र आए हैं।
     

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया पत्रों में लड़कियों ने धमकी लिखी है कि अगर आंप बारात लेकर नहीं आए तो हम आत्महत्या कर लेंगी। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे-ऐसे लवेरिया भरे पत्र आ रहे हैं, इसलिए एक वीडियो जारी किया कि इस तरह के कृत्य न करें। गुरु और माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे और जल्द ही सेहरा सजाने वाले हैं। हालांकि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी की तारीख का जिक्र नहीं किया। धीरेंद्र शास्त्री का पूरा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के मुख्य पुजारी हैं, जो बागेश्वर धाम महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं। वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के ही गढ़ा गांव में हुआ था। वह सामान्य गरीब परिवार से आते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अधविश्वास का विरोध करने वाले एक समूह ने महाराष्ट्र की एक सभा में अपनी चमत्कारी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए कहा। कहा जाता है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर की अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उन्हें दिव्य दरबार में चुनौती दी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर सवाल उठाया।







    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.