पंजाब के जिला लुधियाना में हुई लूट की वारदात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 19, 2023

    पंजाब के जिला लुधियाना में हुई लूट की वारदात।


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला लुधियाना में बहादुरके रोड पर एक डॉक्टर से दो नकाबपोश लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। लुटेरे श्री राम क्लिनिक के डॉक्टर के केबिन में घुसे और उसे तेजधार हथियार दिखाकर 45 हजार लूट कर लुटेरे डॉक्टर और उसकी असिस्टेंट को केबिन में बंद करके फरार हो गए। डॉक्टर का केबिन किसी मरीज ने आकर खोला। डॉक्टर को शक है कि वारदात से दो दिन पहले लुटेरों द्वारा उसका पीछा किया गया था। इस मामले में डॉक्टर ने थाना जोधेवाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डॉक्टर रसिक के मुताबिक लुटेरे जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए केबिन की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। उन्होंने पास के ही एक मेडिकल स्टोर मालिक को फोन कर घटना के बारे में बताया। मेडिकल संचालक के आने से पहले ही एक ग्राहक ने उनके केबिन की कुंडी खोल दी। वारदात के तुरंत बाद उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल में सूचित किया। करीब दस मिनट बाद ही पुलिस क्लिनिक पर पहुंच गई। डॉ. रसिक के मुताबिक देर रात पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला। फिलहाल इस मामले में अब पुलिस पूरी सड़क पर लगे कैमरे चेक कर रही है। लुटेरे देखने में कम आयु के लग रहे थे। डॉक्टर रसिक के मुताबिक जुलाई के महीने में भी उनसे पिस्तौल के बल पर काराबार चौक पर किसी ने लूट करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बाइक लेकर भाग गए थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.