जालंधर में पुलिस द्वारा तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 28, 2023

    जालंधर में पुलिस द्वारा तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर में पिछले कुछ दिनों से बलैरो गाड़ी में सवार लुटेरों द्वारा दिन रात एक के बाद एक कई वारदातें को अंजाम दिया जिससे शहर में दहशत का माहौल था। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों लूटपाट की वीडियो वायरल हो रही थी। वारदात की जांच क्राईम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह द्वारा डीसीपी हरविन्द्र विर्क, एसीपी परमजीत सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह को सूचना मिली कि लूटपाट की वारदातों में संलिप्त लुटेरे बलैरौ गाड़ी में नागरा एरिया में हैं। सचूना मिलने पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की। पुलिस नाके पर लुटेरों ने भागने की कोशिश की और दुर्घटना का शिकार हो गए। 

    इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह द्वारा तीनो लुटेरे गुरनाम उर्फ गोलू, दो सगे भाई सुनील कुमार उर्फ शीलू तथा लवप्रीत उर्फ लव तीनों निवासी वरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन लुटेरों द्वारा 22 वारदातों को अंजाम दिया गया है,तीनों लुटेरों से पुलिस ने लूट के 15 मोबाइल तथा हथियार बरामद किए हैं। तीनों का एक साथी विशाल वासी वरियाणा फरार है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि तीनो पेशेवर अपराधी हैं। गुरनाम उर्फ गोलू के खिलाफ तीन, लवप्रीत उर्फ लव के खिलाफ चार तथा सुनील कुमार उर्फ शीलू के खिलाफ दो अपराधिक मामले दर्ज हैं।






     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.