क्रिसमस डे और तुलसी पूजन दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, December 25, 2023

    क्रिसमस डे और तुलसी पूजन दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : जहां एक ओर 25 दिसंबर को 'क्रिसमस डे देशभर में मनाया जाता है। वहीं 25 दिसंबर को हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। आप को बात दे की सनातन धर्म मे तुलसी के पौधे को पवित्र और शुभ माना गया है। ज्यादातर लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी हर दिन नियम से पूजा करते हैं। 



    कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को सुबह जल देना और शाम को इसके समक्ष दिया जलाना शुभ होता है। किसी भी मांगलिक कार्य और पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है कि हर दिन तुलसी की विधिवत पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। जिससे हमेशा घर में उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसे में 25 दिसंबर को जहां ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे मनाते हैं वहीं हिंदू धर्म में इस दिन को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।






    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.