अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला जालंधर में पुलिस परशाशन से बेखौफ लूटेरों द्वारा दिन दहाड़े लूट की वारदात हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह लूट हुई है, वहां पास ही सांसद और विधायक का घर और दफ्तर है। बताया जा रहा है कि जालंधर के बस्ती दानिश मंदा में अज्ञात लूटेरों द्वारा हथियारों के बल पर बुजुर्ग से लूट की वारदात को अंजान दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नकोदर में माथा टेकने जा रहा था तभी बाइक सवार लूटेरे आए और उन्होंने हथियार दिखा कर उसको घेर लिया। इसके साथ ही लूटेरों ने पीड़ित बुजुर्ग विजय कुमार नामक व्यक्ति से नो हजार रुपए, मोबाइल और गले में एक तोले सोने की पहनी चेन लूट कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में काम करता है और उसको कल ही सैलरी मिली थी जिसे वह घर में रखना भूल गया था। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Thursday, December 14, 2023
जालंधर में दिन दहाड़े लूटेरों द्वारा लूट की वारदात को दिया अंजान।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.