नई दिल्ली से अमृतसर के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 30 दिसम्बर को। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, December 23, 2023

    नई दिल्ली से अमृतसर के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 30 दिसम्बर को।


    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : नई दिल्ली से अमृतसर के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 30 दिसम्बर को होने जा रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन के साथ छे अन्य वंदे भारत गाड़ियों का शुभारंभ करेंगे। इसमें खास बात यह है कि पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.30 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी पर यह गाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3.15 पर चलेगी, जो शाम 6.36 पर लुधियाना, 7.26 जालंधर तथा 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी। आने-जाने के दौरान सभी स्टेशनों पर दो मिनट का स्टापेज होगा। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतसर नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ अयोध्या-नई दिल्ली, दरभंगा नई दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलोर, जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को झंडी को दिखा सकते हैं। आपको बता दें कि 30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर बीते दिनों ही जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय रेल मंत्री से कहा था कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है, साथ ही एनआरआई हब है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनालाइज को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने मांग रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया था कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर हो तो बहुत ही अच्छी बात होगी। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में स्थानीय लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया था, जिससे यहां के लोग हताश हुए थे, इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल जरूर किया जाये।
     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.