Thursday, December 28, 2023
Home
हिमाचल दर्पण
श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में बैठक का हुआ आयोजन।
श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में बैठक का हुआ आयोजन।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर निरमंड मे क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया श्रीखंड वेलफेयर इंस्टिट्यूट सोसाइटी सामाजिक गतिविधिया समाज में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करना जैसे रक्तदान शिवर, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, योग शिविर और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करेगी। इस उपलक्ष पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जोगिंदर ठाकुर द्वारा कहा गया कि श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी 12 जनवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन निरमंड स्टेडियम में करेगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य "युवाओं को नशे से दूर करना है" खेलेगा युवा तो बढ़ेगा युवा के तहत युवाओं का शारीरिक विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण व वार्ड स्तरीय होगी इसमें प्रथम पुरस्कार 55555 और द्वितीय पुरस्कार 25000 तय किया गया है। खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र ₹2200 रहेगा। बैठक में सभी सदस्य द्वारा कुछ निर्णय लिए :- प्रतियोगिता वार्ड व ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। अंपायर व समिति का निर्णय अंतिम होगा। चोट लगने पर खिलाडी स्वय ज़िम्मेदार होगा। थ्रो बॉलर मान्या नही है। मैच बुनुआ बॉल से खेले जायेगे। यह मैच 7-7 ओवर के खेले जायेगे। एंट्री फीस 5 जनवरी से पहले जमा करनी होगी। 9 जनवरी को मैच डिसाइड किए जाएंगे। एंट्री समिति के स्कैनर के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। सोसाइटी इस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी तरफ जोड़ने का प्रयास करेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है। और अपने समाज को नई दिशा देने का कार्य करने का कार्य करेगी।
Tags
# हिमाचल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल दर्पण
Tags
हिमाचल दर्पण
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment