कंप्यूटर अकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 2 जनवरी से इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाएं - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, December 30, 2023

    कंप्यूटर अकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 2 जनवरी से इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाएं

    ऊना, 30 दिसम्बर: निदेशक, आर सेटी संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में कंप्यूटर अकाउंटिंग का 30 दिवसीय प्रशिक्षण 2 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ऊना जिले के 18 से 45 वर्ष की आयु के इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह प्रशिक्षण निःशुल्क है। उम्मीदवार अपने आधार कार्ड, राशनकार्ड की फोटोकॉपी और 3 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 
     प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की भी सुविधा है। प्रशिक्षण पूरा करने के पर उन्हें प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा और अपना काम शुरू करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा भी दी जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.