पंजाब के डीसी दफ्तरों में 40 दिन से चली आ रही हड़ताल हुईं खत्म आम लोगों ने ली राहत की सांस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, December 18, 2023

    पंजाब के डीसी दफ्तरों में 40 दिन से चली आ रही हड़ताल हुईं खत्म आम लोगों ने ली राहत की सांस।


    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पंजाब में डीसी दफ्तरों में 40 दिन से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई है। वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।पंजाब डीसी ऑफिस के सभी विभागों में आज से काम शुरू हो गया है। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से आम लोगों को भी राहत मिली है। सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी में आम लोगों को पिछले 40 दिनों से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। बता दें कि ये हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन द्वारा ये प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा था। यूनियन द्वारा कहा गया है कि ये हड़ताल स्थगित की गई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो दोबारा हड़ताल पर जाएंगे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल थे। रोजाना सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठ जाते थे। डीसी ऑफिस की कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल से करीब 42 विभागों का काम प्रभावित रहा। हड़ताल में सरकारी कर्मचारी और कॉर्पोरेशन के क्लेरिकल लोग शामिल थे। वहीं, 42 विभागों में सबसे ज्यादा जरूरी डिपार्टमेंट रजिस्ट्रियों का था, जोकि सोमवार से दोबारा शुरू हो गया है। हालांकि बीच में कुछ घंटों के लिए रजिस्ट्रियों का काम शुरू किया गया था। मगर फिर उसे बंद कर दिया गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.