Saturday, December 16, 2023
निरमण्ड में कई विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास टले।
15 दिसम्बर।
डी.पी.रावत, निरमण्ड।
ज़िला कुल्लू के उपमण्डल एवम नगर पंचायत निरमण्ड में ज़िला स्तरीय बूढ़ी दीवाली मेला के समापन समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह में शिरकत न करने के कारण निरमण्ड में कई विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास टले। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दिल्ली दौरे में व्यस्त रहने के कारण उनका ज़िला स्तरीय बूढ़ी दीवाली मेला के समापन समारोह बतौर मुख्यातिथि पधारने का कार्यक्रम रद्द हुआ है। जिसके कारण क्षेत्र में कई लाखों करोड़ों रूपयों प्रस्तावित विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास रूक गए हैं। बताया जा रहा है कि इन योजनाओं में कई ग्रामीण सड़कों, पेयजल व सिंचाई योजनाएं शामिल हैं।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment