हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन निरमण्ड में हुई।। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, December 28, 2023

    हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन निरमण्ड में हुई।।

       आज दिनांक 27/12/2023 को हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन निरमण्ड में हुई।।इस बैठक मे दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई तथा 29 जनवरी 2024 को निरमण्ड मे होने वाले प्रदर्शन को लेकर ही योजना बनाई गई।इस मीटिंग को,हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद सहसंयोजक कश्मीरी लाल विशेष रुप से उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय मे सरकार की गलत नीतियों के कारण दूध पैदा करने वाले किसान बहुत दुखी हैं उनका शोषण हो रहा है।उन्हीने कहा कि जी भी सरकारें प्रदेश में आज से पहले और जो वर्तमान में सरकार हमारे प्रदेश में है इन सरकारों ने आजतक कोई स्थायी नीति दूध वालों के लिये नही बनाई है जिस कारण दूध उत्पादन भी घाटे का सौदा बन रहा है।

           उन्होंने कहा कि आज भी सरकार द्वारा मिल्क फेडरेशन व निजी कंपनियों द्वारा किसानों को 22 रुपये से लेकर 30 रुपये तक दूध का दाम प्रति लीटर लिया जाता है,फीड,दवाई व चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे कि दूध को पैदा करने की लागत दिनप्रतिदिन बढ़ रही है जिससे कि दुग्ध उत्पादकों को अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।वहीं दूसरी तरफ दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नही मिल रही है पेमेंट का कोई निश्चित समय ना होने के कारण पेमेंट का भुगतान 20 तारीख के बाद ही होता है जिससे कि इन पर दोहरी मार पढ़ रही है।

         वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से वायदा किया था कि हमारी सरकार सत्ता में आने के बाद 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदेगी परन्तु जो घोषणा प्रदेश सरकार ने की है उसमें केवल 6 रुपये की ही बढ़ोतरी की है जो केवल ऊंट के मुंह मे जीरा डालने वाली ही कहावत है।

            उन्होंने कहा कि निरमण्ड ब्लॉक में जो पशु औषधालय ग्रामीण क्षेत्र मे हैं वहां पर डॉक्टर के पद खाली पड़े हुए हैं कई पशु औषधालय मैं तो ताले लटके हुए हैं जिस कारण भी लोगों को गाय मे समय पर टीका ना लगने से गाय भी खराब हो रही है।

      हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ प्रदेश सरकार से मांग करता कि दूध का दाम कम से कम 40 रुपया प्रति लीटर किया जाए,दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले दी जाए,सभी सोसाईटियों मे दूध की गुणवत्ता को मापने के लिये टैस्टिंग मशीन लगाई जाए ताकि दूध की गुणवत्ता को सुधारा जा सके,पशु औषधलय मे सभी खाली पद भरे जायें,पशु आहार पर सब्सिडी दी जाए,दूध को इकट्ठा करने के लिये नए चिल्लिंग प्लांट खोले जायें,दत्तनगर मे मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोला जाए ताकि यहां के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल सके।

           दुग्ध उत्पादक संघ निरमण्ड ब्लॉक के सचिव कश्मीरी लाल ने कहा कि 29 जनवरी को निरमण्ड मे होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर गांव गांव में मीटिंग, कमेटियां व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

          बैठक मै रमेश कुमार,इंद्रा देवी,बिरमा देवी,शांता देवी,सीता देवी,प्रेमा देवी,सुषमा देवी,शीला,बबली,श्याम लाल कृषणा,तारा चंद,मनोहर,इंद्रा नेगी,मान दासी,अवस्ती,आदि शामिल थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.