Wednesday, December 20, 2023
अमृतसर के जंडियाला गुरू में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / अमृतसर : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला अमृतसर के जंडियाला गुरू में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस ने मार गिराया है। बताया जा रहा है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर तीन मर्डर केस में शामिल था। जिनमें चार लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही इस फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को पुलिस एक मामले में यहां लेकर आई थी, तभी उसने भागने की कोशिश की, इसी बीच पुलिस कार्रवाई में वह मारा गया। मृतक गैंगस्टर जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। पुलिस इस गैंगस्टर को ड्रग्स और हथियारों की बरामदगी के लिए यहां लेकर आई थी। बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और हथकड़ी समेत भागने की कोशिश की।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Amritsar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment