Una News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 4, 2023

    Una News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म

    ऊना(अंकुश शर्मा)। थाना हरोली के तहत एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक पर बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि युवान ने उसकी मां के गहने भी ले लिए और वापस मांगने पर गाली गलौज किया। इसके तंग आकर युवती ने बीती एक अक्टूबर को जहरीला तरल पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उधर हरोली पुलिस की टीम ने पीजीआई चंडीगढ़ जाकर पीड़िता से बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया !

    No comments:

    Post a Comment