पवन नेगी बने किन्नौर छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष
*जनजातीय छात्रों के हित में कार्य करेगी किन्नौर छात्र कल्याण संघ - पवन नेगी*
किन्नौर छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन कुमार नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को किन्नौर छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
किन्नौर छात्र कल्याण संघ के पूर्व अध्यक्ष अभिराग नेगी ने अपनी वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी को भंग किया व कार्यकारी परिषद द्वारा नई इकाई का गठन किया गया।
जिसमें पवन कुमार नेगी को अध्यक्ष व अनुराग नेगी को महासचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारी परिषद द्वारा मतदान के जरिये नव कार्यकारिणी का गठन किया। इस नवीन कार्यकारिणी गठन में मुख्य सलाहकार सविता नेगी व मदन नेगी, इकाई उपाध्यक्ष साक्षी नेगी, कल्चरल सेक्रेट्री मानसी नेगी व चिराग नेगी, कोषाध्यक्ष वैशाली व संयोजक उषा नेगी को चुना गया।
पवन नेगी ने कहा की यह इकाई जंजातीय छात्रों के हित के लिए सदैव कार्य करती रहेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
.png)
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.