लोकनृत्य में लगातार नौवें वर्ष जिला स्तर पर प्रथम - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, October 15, 2023

    लोकनृत्य में लगातार नौवें वर्ष जिला स्तर पर प्रथम

     

    जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा में आदर्श विद्यालय आनी बना सरताज

    लोकनृत्य में लगातार नौवें वर्ष जिला स्तर पर प्रथम

    निरमंड खंड के बागी फुल में जारी 57वीं जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने इस वर्ष भी अपना प्रभुत्व कायम रखा है। पाठशाला ने छात्र वर्ग में जिन-जिन स्पर्धाओं में भाग लिया, उन सभी में स्थान अर्जित किए । पाठशाला के लोक नृत्य दल ने लगातार नवीं बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनद रहे कि पाठशाला के इसी लोक नृत्य दल ने विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त पाठशाला के प्रतिभागियों ने एकल गान, संस्कृत गीतिका तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्रथम स्थान प्राप्त किए। लघु नाटिका में पाठशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । लोकनृत्य, एकल गान, संस्कृत गीतिका तथा संस्कृत श्लोक उच्चारण में पाठशाला के प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

        इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर सहित सभी अध्यापकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शन अध्यापकों विशेष कर प्रयोगशाला परिचर गिरधारी लाल तथा शास्त्री आशा ठाकुर को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की ।

    No comments:

    Post a Comment