आदर्श विद्यालय के जिला सांस्कृतिक विजेता दल का पाठशाला में ढोल नगाड़ों से स्वागत
छात्र वर्ग में जिला स्तर पर ऑल ओवर चैंपियन तथा छात्रा वर्ग में भी लोकनृत्य में चैंपियन
निरमंड के बागीपुल में संपन्न छात्र एवं छात्रा वर्ग के जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा के विजेताओं का राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान तथा पाठशाला के सभी अध्यापकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिनंदन किया । प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रदान किया । उपप्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर ने विद्यार्थियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की अपील की ।
पाठशाला को छात्र वर्ग में जिला स्तर पर ऑल ओवर चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की गई । छात्र वर्ग में पाठशाला ने लोक नृत्य में नवीं बार लगातार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसके साथ संस्कृत गीतिका, श्लोक उच्चारण , भाषण तथा एकल गान में प्रथम स्थान और एकांकी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । छात्रा वर्ग में भी एकल गान संस्कृत गीतिका तथा श्लोक उच्चारण में पाठशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण लोक नृत्य में पाठशाला ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सामूहिक नाटी भी डाली । पाठशाला का संपूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.