Wednesday, October 11, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब में मोहाली पुलिस द्वारा 198 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार,
पंजाब में मोहाली पुलिस द्वारा 198 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार,
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / मोहाली : मोहाली पुलिस को बहुत बड़ी कामजाबी मिली है उन्होने क्रिप्टो करेंसी और चिटफंड के नाम पर 50 हजार लोगों से 198 करोड़ की ठगी करने वाले हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व हेड कॉन्स्टेबल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमाचल के पूर्व हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, अश्विनी कुमार और जीरकपुर के रहने वाले शाम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों को ठगते थे। इन्होंने कई राज्यों में अपना साम्राज्य फैला रखा है। यह एक बहुत बड़ा गैंग है। इसके दो सदस्यों को पिछले दिनों हिमाचल पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में और भी कई नाम सामने आएंगे। आरोपी सुनील कुमार ने 2021 में हिमाचल पुलिस से वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने के बाद लोगों से ठगी करने के लिए कई कंपनियां बनाई है। वह नौकरी में रहते हुए भी यह काम करता था। उसने 2019 में कोर्बिया कॉन, 2021 में डीजीटी कॉन, 2022 में हैपनेक्स कॉन और 2023 में ए ग्लोबल स्कैम के नाम से स्कीम शुरू की थी। आरोपी अपनी स्कीम में लोगों को सिल्वर, गोल्ड, डायमंड और प्लैटिनम के नाम पर निवेश करवाते थे। लोगों को अपने साथ दूसरे लोगों को जोड़ने के नाम पर डबल पैसे और कमीशन का लालच देते थे। पूर्व हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने अपने नीचे 200 लोगों को जोड़ा हुआ था। इन 200 लोगों ने अपने नीचे करीब 50 हजार लोग जोड़ रखे थे। इस पूरे खेल का मास्टर माइंड सुभाष शर्मा है ,जो पिछले काफी समय से दुबई में बैठा हुआ है। हिमाचल पुलिस को भी उसकी तलाश है। आरोपी सुभाष की छह प्रॉपर्टी अटैच कर ली गई है। यह प्रॉपर्टी उसके और उसकी पत्नी के नाम पर है। उसे विदेश से लाने के लिए मोहाली पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। आरोपी लोगों को लग्जरी गाड़ियां देने का लालच देते थे। इसके लिए वह हिमाचल के बद्दी में बड़ी-बड़ी पार्टिया आयोजित करते थे। स्टेज पर अपने लोगों को बुलाकर उन्हें लग्जरी गाड़ियों की चाबियां सौंपते थे। वहां पर अपने साथ जोड़े गए लोगों को बुलाकर यह दिखावा करते थे। उन्होंने इसके लिए अपनी वेबसाइट भी बना रखी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment