Tuesday, October 24, 2023
Una News: मंदली की विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
बंगाणा (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत मंदली पंचायत की 30 वर्षीय विवाहिता की ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती की मृत्यु से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं। युवती के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाए और उसकी हत्या की आशंका भी जताई।जानकारी के अनुसार मंदली पंचायत की कनुप्रिया की शादी चुलहड़ी पंचायत के युवक रवि कुमार से हुई थी। ससुराल में अनबन होने के चलते कनुप्रिया मायके में कुछ दिनों से रह रही थी। स्वजनों के अनुसार कनुप्रिया एक सप्ताह पहले ही ससुराल में गई थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर पर बेटी कनुप्रिया की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की टीम निष्पक्षता से मामले की जांच में जुट गई है।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment