मानसून के दौरान आई बाढ़ में जान गवाई वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजली देने के लिए सभी विभागों,सरकारी एवं गैर - सरकारी शिक्षण संस्थानों में 12 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे किया जाएगा 02 मिनट का मौन धारण । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 11, 2023

    मानसून के दौरान आई बाढ़ में जान गवाई वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजली देने के लिए सभी विभागों,सरकारी एवं गैर - सरकारी शिक्षण संस्थानों में 12 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे किया जाएगा 02 मिनट का मौन धारण ।


     उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिला में हाल ही में आई बाढ़ के कारण जिन व्यक्तियों ने अपनी जान गवाई है उन्हें श्रद्धांजली प्रदान करने के लिए सभी विभागों,सरकारी एवं गैर - सरकारी शिक्षण संस्थानों में 12 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10ः30 बजे 02 मिनट का मौन धारण किया जाएगा तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी । यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून सीजन में आई आपदाओं में जिले में 57 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी और 20 लोग मानसून के दौरान आई बाढ़ के कारण लापता है।

    उपायुक्त ने कहा कि 13 अक्तूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस समर्थ -2023 के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, जिन में सभी सरकारी, निजी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, व वीएड महाविद्यालयों में सुबह 11ः00 बजे भूस्खलन एवं अचानक बाढ़ की स्थिति विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.