Sunday, October 22, 2023
Home
Unlabelled
सी आई अमृतसर द्वारा एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का परदाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया,
सी आई अमृतसर द्वारा एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का परदाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया,
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / अमृतसर : अमृतसर एक गुप्त सूचना के आधार पर पर कार्रवाई करते हुए सी आई अमृतसर द्वारा एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का परदाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से 11 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और दो लाख रुपए बरामद हुए हैं। इन पर एसएसओसी अमृतसर में शस्त्र एवं धन शोधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीमें पूरे नेटवर्क का पता लगाने, नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पूरी खरीद और आपूर्ति श्रृंखला की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Amritsar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment