पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, October 16, 2023

    पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / चंडीगड़ : पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अंतरिम जमानत दे दी है। जिसमें कुछ शर्तें हो सकती हैं। इतना साफ है कि पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार हट गई है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा लगातार उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी। इसके लिए पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश तक रेड की गई। हालांकि पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल विजिलेंस के हाथ नहीं लगे। विजिलेंस टीम द्वारा उनके रिश्तेदारों के अलावा गनमैनों के घर तक छापामारी की गई थी । इसके अलावा पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के अलावा लुकआउट सर्कुलर तक जारी कर दिया गया था ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.