हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 के नाम से चल रहीं करीब 400 एंबुलेंस की सेहत खराब हो गई है। एंबुलेंस की खराबी, टायर पंक्चर, पेट्रोल खत्म होने जैसी शिकायतों के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इनका इलाज ढूंढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार एंबुलेंस सेवाओं को बदलने के लिए नया टेंडर जारी करने पर विचार कर रही है।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का कहना है कि प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों से उन्हें 108 और 102 की बदहाल सेवाओं की शिकायत मिलती रहती है। ऐसे में अब इसको लेकर एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें अब रिटेंडरिंग को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में जो व्यवस्था लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मिलनी चाहिए वह लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए अब इसे बदलने पर विचार किया जाएगा। प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस कुल 248 है और 102 एंबुलेंस 148 है, जो कि अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है और स्वास्थ्य मंत्री ने अब इन सेवाओं के रिटेंडरिंग की बात कही है।
हिमाचल में बदहाल हुईं एंबुलेंस सेवाएं इलाज ढूंढ़ रही सरकार
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.