Una News: नंगल में फ्लाईओवर एक दिन बंद करते ही जाम से परेशान हुए लोग - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 4, 2023

    Una News: नंगल में फ्लाईओवर एक दिन बंद करते ही जाम से परेशान हुए लोग

        नंगल में फ्लाई ओवर के एक दिन के लिए बंद             करने के चलते लगा वाहनों का लंबा जाम। 

    ऊना (नंगल)।
    नंगल में लगने वाले लंबे जाम से मंगलवार को एकबार फिर हिमाचल से चंडीगढ़ आने और जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई। लोगों को कई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। वाहन चालकों को राहत प्रदान करने के लिए नंगल के फ्लाईओवर की एक साइड जबकि अजौली मोड़ वाले फ्लाईओवर की दोनों साइडों को बीती 21 सितंबर को आम जनता के लिए खोला गया था। इससे नंगल क्षेत्र जाम से पूरी तरह मुक्त हो गया। लेकिन मंगलवार को एक दिन के लिए नंगल के फ्लाई ओवर को बंद करने के उपरांत नंगल में 21 सितंबर से पहले वाले दिनों जैसे हालात देखने को मिले। मंगलवार को नंगल बांध के आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे जाम लगा रहा है। यह जाम शहर तक पहुंच गया। गाडियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही थी। ऐसे भी लोग जाम में फंसे हुए थे। हिमाचल से उपचार के लिए मरीज को लेकर पीजीआई जा रहे थे। जिन्हें बाद में वैकल्पिक मार्गों से आगे रवाना करना पड़ा। हालांकि एक दिन पहले ही इस फ्लाईओवर को एक दिन के लिए बंद कर देने की जानकारी विभिन्न समाचार व सोशल मीडिया पर दी गई थी। गौरतलब है कि फ्लाई ओवर के कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए आज एक दिन के लिए फ्लाई ओवर को बंद करना पड़ा था।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.