अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर के पीपीआर मार्केट में अवैध रूप से खोले गए ट्रैवल एजैंट का लाइसेंस रद्द हो चुका है, लेकिन पुलिस की मेहरबानी से इसका दफ्तर आज भी खुला है, जहां कभी भी लोग ठगे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पीपीआर मार्केट में खुले इस ट्रैवल एजैंट का लाइसेंस डीसी द्वारा रद्द कर दिया गया था। बावजूद इसके इसका दफ्तर आज भी खुला है। इसकी शिकायत डीसी आफिस में की गई थी, जो एंटी फ्राड पुलिस थाने को जांच के लिए भेजी गई थी। एंटी फ्रांड पुलिस थाने की पुलिस ने शिकायत को दाखिल खारिज कर दिया। इसके बाद शिकायत कर्ता ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से एंटी फ्रांड पुलिस थाने के प्रभारी और दो पुलिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि एंटी फ्रांड पुलिस थाने की मिलीभगत से रद्द लाइसेंस पर शहर के कई इलाको में ट्रैवल एजैंटों ने दफ्तर खोल रखें है। पीपीआर मार्केट में खुले इस अवैध ट्रैवल एजैंट के मालिक के साथ साथ एंटी फ्रांड पुलिस थाने के तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से शिकायत की गई है। जिससे इन पुलिस अधिकारियों और अवैध रूप से काम कर रहे ट्रैवल एजैंटों पर कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
Wednesday, October 25, 2023
Home
पंजाब दर्पण
जालंधर के पी पी आर मॉल में चल रहे अवैध ट्रैवल एजैंट के मालिक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से शिकायत।
जालंधर के पी पी आर मॉल में चल रहे अवैध ट्रैवल एजैंट के मालिक समेत तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से शिकायत।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.