जालंधर में नशा तस्कर द्वारा पुलिस पर फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिमों घायल, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, October 15, 2023

    जालंधर में नशा तस्कर द्वारा पुलिस पर फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिमों घायल,


     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर के नूरहमल इलाके से बड़ी खबर सामने आई है जहा पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब का बड़ा नशा तस्कर एक कोठी में छिपा है। सूचना पाकर फिल्लौर पुलिस की एक टीम ने उक्त कोठी को घेर लिया। अचानक कोठी के अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें पुलिस के दो मुलाजिम घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आखिरकार नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबित पुलिस ने नशा तस्कर से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। पकड़ा गया नशा तस्कर पंजाब में नशा तस्करी का किंग पिन बताया जा रहा है। इसने नशा तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपयों का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है। पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.