मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी में पुनर्वास योजना के तहत जिला मंडी के 3800 आपदा प्रभावित परिवारों को प्रथम चरण में पहली किस्त के रूप में 31 करोड़ रुपए की धनराशि आबंटित की। विशेष राहत पैकेज के तहत मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए तथा अन्य प्रभावितों को मुआवजे की पूरी धनराशि प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के घर बिजली-पानी का कनैक्शन फ्री प्रदान करेगी और घर निर्माण के लिए सीमैंट भी सरकारी दरों पर 280 रुपए प्रति बैग की दर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आपदा से प्रभावित 16 हजार परिवारों का पुनर्वास करेगी। कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह ने भी प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश की मदद करने की मांग की, लेकिन भाजपा का कोई भी नेता पैकेज मांगने दिल्ली तक नहीं गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री कौल सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जीवन ठाकुर, ए.पी.एम.सी. मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, विजय पाल सिंह, चंपा ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, डी.सी. अरिंदम चौधरी, एस.पी. सौम्या साम्बशिवन उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.