शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन पर मुख्यातिथि की शिरकत
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
धर्मशाला, 24 अक्तूबर। कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि दशहरा जीवन में नैतिक मूल्यों और नैतिक आचरण का पर्व है, बुराई और छल पर अच्छाई तथा सत्य की जीत का प्रतीक है। मंगलवार को शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री प्रो चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पर्वों तथा त्यौहारों के माध्यम से भारत की समृद्व संस्कृति की झलक मिलती है तथा जीवन जीने के सही मार्गदर्शन भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि शाहपुर में पहली बार चार दिवसीय दशहरा उत्सव मनाया गया है जिसमें सांस्कृतिक संध्या तथा खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच दिया है यह अपनेआप में एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लोक कलाओं के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि हिमाचल की लोक संस्कृति से युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यातिथि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा दशहरा उत्सव के सफल आयोजन पर मेला कमेटी अपनी ऐच्छिक निधी से 51 हजार की राशि भी स्वीकृत की।
इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के आयोजन का वायदा चुनावों से पूर्व किया गया था तथा उसी वायदे को निभाकर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दशहरा उत्सव में कबड्डी ,वॉलीबाल , रँगोली, रस्साकसी,महिलाओं की चेयर रेस इत्यादि खेलों का आयोजन भी किया गया है। इसके साथ विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, सीएमओ डॉ सुशील शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सीडीपीओ सन्तोष ठाकुर, जितेंद्र सोंधी,शाहपुर नप अध्यक्ष उषा शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया,प्रदीप बलोरिया, अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर अनिल जरयाल, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चौन सिंह, संसार सिंह ,डीडी शर्मा,अशवनी चौधरी, जिन्दु महाजन, राम आदर्श, ओंकार राणा,महिला कांग्रेस के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.