अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / मोगा : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को घर में घुसकर गोलियां मार दी गई है। यह वारदात निहाल सिंह वाला में हुई है। जहां बाइक पर आए दो बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हमले में जख्मी हुए कबड्डी खिलाड़ी की पहचान हरविंदर सिंह बिंद्री के तौर पर हुई है। हरविंदर सिंह बिंद्री गांव धुड़कोट रण सिंह के रहने वाले है। वह गांव से आम आदमी पार्टी के सरपंच पद के उम्मीदवार बनाए गए थे। पुलिस की जांच के मुताबिक यह वारदात सुबह करीब पौने सात बजे हुई है। जब बाइक पर दो बदमाश कबूतर देखने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी के घर पहुंचे। इसके बाद मौका पाकर उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्री पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसका पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घायल हरविंदर सिंह बिंद्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलीस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.