अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी मिली है कि जालंधर में दो अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मारकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई है। यह घटना जालंधर के पतारा क्षेत्र में पड़ते गांव भुजबल से सटे अमर नगर की है जहा दो बाइक सवार युवकों ने घर में बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जालंधर देहांत के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों में मौके पर जांच के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा शव को भी जलाने की कोशिश की गई। वहीं मृतक के परिवार ने इस हत्या का आरोप विदेश में रह रहे दामाद पर लगाया है। उनका कहना है कि हमला अमेरिका में रह रहे उनके दामाद जसप्रीत जस्सा ने करवाया है। पुलिस ने गढ़शंकर के रहने वाले आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tuesday, October 17, 2023
Home
Unlabelled
जालंधर में दो अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा घर में बैठी मां-बेटी की गोली मारकर हत्या,

About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.