Wednesday, October 25, 2023
जालंधर के देहात में पड़ते थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते इलाके में चली गोलियां।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी मिली है कि जालंधर के देहात में पड़ते थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते अली चक गांव में बदमाशों ने कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के दौरान एक युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया है। बताया जा रहा है गाड़ी में साथ बैठे दूसरे युवक का अपहरण कर बदमाश अपने साथ ले गए। घायल युवक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। आपको बात दे की मनिंदर के साथी सनी को बदमाश अपहरण कर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन सैनी मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति को बस्ती शेख के सूद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी पार्टी के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जोकि जोशी अस्पताल में दाखिल हैं, वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment