अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जीरकपुर : पंजाब के जीरकपुर में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। यह एरिया बलटाना की बैक साइड पर है। जहां पर लगातार तलाश किए जा रहे बदमाश छिपे बैठे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस जब जंगल एरिया में बदमाशों के ठिकानों पर पहुंची तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इस बीच जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पांव में गोली लग गई, जिसे तुरन्त अस्पताल लेजाया गया, जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। इस दौरान काबू किए गए बदमाश से पुलिस द्वारा अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दो तीन अन्य बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। इस एरिया में पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात रही वह कई सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि दो दिन पहले बलटाना में फायरिंग हुई थी। इस दौरान आठ दस हमलावरों ने कई राउंड फायर किए थे। इस दौरान तीन लोग घायल भी हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उक्त बदमाशों की तलाश कर रही थी। अब सूचना मिलने पर पुलिस इनके ठिकाने पर पहुंची जहां पर बदमाश छिपे हुए बैठे थे।
Friday, October 13, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब के जीरकपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ,

About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Zirakpur, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment