हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ग्रुप II फोक ऑर्केस्ट्रा में आनी महाविद्यालय लगातार छठी बार विजेता । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 18, 2023

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ग्रुप II फोक ऑर्केस्ट्रा में आनी महाविद्यालय लगातार छठी बार विजेता ।

     

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित हुए युवा महोत्सव ग्रुप 2 फोक ऑर्केस्ट्रा में शानदार प्रदर्शन करते हुए झटका प्रथम स्थान




    राजकीय महाविद्यालय आनी की फोक ऑर्केस्ट्रा टीम के छात्रों ने पिछले दिनों  रामपुर महाविद्यालय में सम्पन्न हुए युवा महोत्सव ग्रुप 2 फोक ऑर्केस्ट्रा में लगातार छठी बार प्रथम स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित हुए  अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप 2 फोक ऑर्केस्ट्रा  का खिताब एक बार पुनः आनी महाविद्यालय ने अपने नाम किया है। इसके साथ ही शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा सोनू ने तीसरा स्थान झटका है। प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने टीम इंचार्ज प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. संजय दत्त तथा प्रोफेसर सीमा वर्मा के साथ समस्त प्रतिभागी छात्रों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए सभी  को बधाई दी तथा आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि आनी महाविद्यालय शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के इस महाविद्यालय ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान कायम की है। बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन ने फोक ऑर्केस्ट्रा टीम का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी तथा छात्र उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.