मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में सुधार, एम्स में हुए कुछ टेस्ट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। शनिवार को एम्स दिल्ली में उनके कुछ रुटीन के टेस्ट हुए हैं। अभी कम से कम दो दिन सीएम सुक्खू एम्स में ही उपचाराधीन रहेंगे। सुक्खू पेट में संक्रमण होने के बाद दो दिन तक आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रहे।उसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें एम्स नई दिल्ली में आगामी उपचार के लिए ले जाया गया। वहां उनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि अब उनकी सेहत अच्छी हो गई है। रुटीन के टेस्ट हो रहे हैं, जो सामान्य हैं। डा'क्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें एम्स से छुट्टी मिलेगी।
शरद पूर्णिमा पर छाए बादल, बढ़ी ठंडक, इतने दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार
शरद पूर्णिमा पर शनिवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छा गए। शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तक प्रदेश में धूप खिली रही। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हल्के बादल छा गए। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.7, कांगड़ा में 28.1, भुंतर में 27.5, मंडी में 27.2, सुंदरनगर-सोलन में 26.4, धर्मशाला-नाहन में 26.0, शिमला में 21.4 और मनाली में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.