Saturday, October 14, 2023
Una News: नंगल फ्लाई ओवर पर कार हादसे में पांच घायल
नगंल में हुए हादसे में क्षति ग्रस्त नैनों कार। अंकुश शर्मा जिला ब्यूरो ऊना! (ABDNEWS)
नंगल। नंगल फ्लाई ओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। वहां से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। नंगल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गांव रायपुर सहोड़ा जिला ऊना से नैनो कार चालक सहित कुल पांच लोग अपने पारिवारिक सदस्य को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। इस दौरान नंगल फ्लाईओवर पर पहुंचने से दूसरी और से किसी वाहन की तेज रोशनी के कारण कार चालक को आगे कुछ नजर नहीं आया। उनकी कार फ्लाईओवर की ट्रैफिक के वन-वे करने के लिए अस्थाई तौर पर रखी पत्थर की स्लैब से जा टकराई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी इंसपेक्टर सन्नी खन्ना ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment