अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दिया गया, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, October 13, 2023

    अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दिया गया,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब जलालाबाद (फाजिल्का) : वीरवार को आठ वर्ष पुराने ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए सुखपाल सिंह खैहरा को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। शाम करीब चार बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच पिछले रास्ते से सुखपाल सिंह खैहरा को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अदालत परिसर में पहुंचे। बाजवा के न्यायालय परिसर में दाखिल होते ही पुलिस द्वारा उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद रोष में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी


     

    No comments:

    Post a Comment