Sunday, January 1, 2023
Home
हिमाचल दर्पण।
एचपीयू ने स्नातक प्रथम वर्ष के ईवीएस विषय में फेल छात्रों को दी बड़ी राहत, दिए जाएंगे पांच कृपांक।
एचपीयू ने स्नातक प्रथम वर्ष के ईवीएस विषय में फेल छात्रों को दी बड़ी राहत, दिए जाएंगे पांच कृपांक।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातक प्रथम वर्ष के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने यूजी के विद्यार्थियों को पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) में पांच कृपांक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रथम वर्ष के खराब परीक्षा परिणाम की जांच पूरी करने के बाद जांच कमेटी की सिफारिश पर कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने यह फैसला लिया। एचपीयू जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगा।
ईवीएस में पांच कृपांक मिलने से जहां ईवीएस में छात्र उत्तीर्ण हो सकेंगे, वहीं इससे यूजी डिग्री कोर्स का परीक्षा परिणाम भी चार से पांच फीसदी तक बढ़ जाएगा। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने माना कि जांच कमेटी की सिफारिश पर विद्यार्थियों को ईवीएस में कृपांक देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश भर के कॉलेजों में ईवीएस के प्रवक्ता न होने को इस विषय में छात्रों के फेल होने का कारण बताया।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment