Thursday, January 26, 2023
Home
हमीरपुर दर्पण।
हमीरपुर जिले के तीनों न्यायिक परिसरों में फहराया तिरंगा, विधिक साक्षरता शिविर किए आयोजित।
हमीरपुर जिले के तीनों न्यायिक परिसरों में फहराया तिरंगा, विधिक साक्षरता शिविर किए आयोजित।
जिले के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष विधिक जागरुकता शिविर भी आयोजित किए गए।
जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ सरपाल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिन मित्तल, सिविल जज शाविक घई, अनुलेखा तंवर और दीपाली गंभीर, अधिवक्ता जेसी शर्मा, अमित शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment