प्रदेश विश्व विद्यालय मे राष्ट्र पिता का एक भी छाया चित्र ना होना दुःखद- एनएसयूआई - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, January 30, 2023

    प्रदेश विश्व विद्यालय मे राष्ट्र पिता का एक भी छाया चित्र ना होना दुःखद- एनएसयूआई

    भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश विश्व विद्यालय मे एनएसयूआई के छात्रों ने महात्मा गॉंधी अमर रहे , नाथू राम गोडसे मुर्दाबाद की नारेबाजी की।
     एनएसयूआई के विश्व विद्यालय अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया, पूरी दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का रास्ता दिखाया है,लेकिन आज प्रदेश   विश्वविद्यालय मे गांधी के अस्तित्व  पर सवाल खड़े किए जा रहे है। बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की एक भी तस्वीर किसी ऑफिस में नहीं लगी है,कुलपति कार्यालय सहित पुस्तकालय से गांधी के छायाचित्र गायब है यह बड़ा ही दुखद विषय है। जिस व्यक्ति ने देश की एकता अखंडता के लिए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर  किया एवं  राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया है उनका एक भी छायाचित्र विश्वविद्यालय में नही है |
    एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि दो दिन के भीतर यदि छायाचित्र नही लगाए तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी।
    इस मौके पर हिमाचल  प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, प्रदेश महासचिव यासीन भट, विश्वविद्यालय प्रभारी प्रवीन मिन्हास, प्रदेश सचिव अरविन्द ठाकुर व पवन नेगी, ईशांन शर्मा, राकेश सिंगटा सहित NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.