मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सजय बहल ने किया एक लाख रुपए का चैक भेंट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, January 22, 2023

    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सजय बहल ने किया एक लाख रुपए का चैक भेंट।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज निदेशक, बहल ऑटोलिंक्स प्राइवेट लिमिटेड संजय बहल ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए का चैक भेंट किया।
    मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों की मदद करने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने समाजसेवियों और सम्पन्न वर्गों से इस कोष के लिए उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.