हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के सचिव,और आनी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता कर्म ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नायक फिल्म के हीरो अनिल कपूर की तरह जो मुख्यमन्त्री सुक्खू कार्य कर रहे हैं वह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सुक्खू जो धड़ा धड़ फैसले ले रहे है उससे उनकी तारीफ हिमाचल में ही नहीं बल्कि पुरे देश में हो रही है और खासकर कर्मचारी तो उनके फैसले से गदगद होकर लोहड़ी में भी दीवाली मना रहे है।
हि.प्र. कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर देखते ही रहे 5 साल और सुक्खू ने एक अच्छे खिलाडी की तरह पहली ही कैबिनेट बैठक में छक्का लगाकर खूब वाह वाह लूटी है जिससे विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और पूरी भाजपा बेहोश पड़ी है।
कर्म ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जो बोलती है वह करती है भाजपा की तरह लारे लप्पे नहीं लगाती। ठाकुर ने कहा कि जो ओल्ड पेंशन स्कीम भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के गले की हड्डी बन चुकी थी उसको बर्तमान मुख्यमन्त्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ताबड़तोड़ फैसला लेकर बड़ी सूझ बुझ से लागू करके प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का दिल जीतकर उनके हीरो बन गए है।
कर्म ठाकुर ने कहा कि जैसे ओल्ड पेंशन स्कीम की राजधानी शिमला से अधिसूचना जारी हुई वैसे ही अगला तोहफा अब हिमाचल सरकार की तरफ से प्रदेश के लाखों महिलाओं को हर घर लक्ष्मी स्कीम के तहत 1500 रूपये के रूप में मिलेगा और बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख नौकरी देने के विचार पर भी सुक्खू सरकार रात दिन गंभीरता से कार्य कर रही है। आनी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के तेज तरार नेता कर्म ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को विश्वास दिलाया कि वह धैर्य रखें कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा दी हुई हर गारंटी को पूरा करेगी। कर्म ठाकुर ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो आपने नायक फिल्म का ट्रेलर देखा अभी 5 साल ऐसी ही फिल्म देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके अनुभवी तमाम कैबिनेट मंत्रियों और संसदीय सचिवों पर पूरा भरोसा है। ठाकुर ने कहा कि जिस गति से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यानि ट्रिप्पल एस फैसले ले रहे है उससे भाजपा की नींद हराम हो गई है और कर्म ठाकुर ने आनी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लगता है सुक्खू के ताबड़तोड़ फैसलों से पूरा विपक्ष तथा विपक्षी पार्टी भाजपा चित हो गई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.