Wednesday, January 18, 2023
Home
हमीरपुर दर्पण।
अधिकारियों ने ली शपथ, बेटा-बेटी में नहीं करेंगे भेदभाव,उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने हस्ताक्षर अभियान का भी किया शुभारंभ।
अधिकारियों ने ली शपथ, बेटा-बेटी में नहीं करेंगे भेदभाव,उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने हस्ताक्षर अभियान का भी किया शुभारंभ।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार से शुरू हुए साप्ताहिक अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने जिला के अधिकारियों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को सफल बनाने में हरसंभव योगदान देने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने, अपने ब्लॉक में लिंगानुपात को समान करने, हर बेटी को गर्भधारण से जन्म तक सुरक्षित रखने और समाज में बेटियों के सही पालन-पोषण एवं समानता का अधिकार दिलाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। इससे पहले उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment