जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 20, 2023

    जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित।

    उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी  डीसी राणा ने बताया कि  रेड क्रॉस सोसाइटी  द्वारा नव संचालित   मोबाइल  हेल्थ वैन   के माध्यम से शुक्रवार को उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के सुल्तानपुर   परिसर के समीप निशुल्क  चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया । 
    इस दौरान प्रवासी मजदूरों व उनके परिवारों की स्वास्थ्य जांच के साथ नि;शुल्क ब्लड टेस्ट भी किए गए । इसके  साथ शिवाना एकेडमी के बच्चों की भी स्वास्थय  जांच तथा हिमोग्लोबिन व  ब्लड ग्रुप  जांचा गया । 
    उन्होंने बताया कि शिविर में  कुल 52 लोगों  का ब्लड टेस्ट किया गया तथा कुल 95 लोगों की नि:शुल्क  स्वास्थ्य जांच की गई । 
    इस मौके पर स्वास्थय विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलजा सूर्या व डॉक्टर अमन  द्वारा स्वास्थय जांच की गई l
     सचिव  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी  नीना सहगल मौजूद भी रहीं। लेबोरेटरी टेक्नीशियन  देवेश शर्मा तथा योगेश शर्मा द्वारा ब्लड टेस्ट किए गए ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.